सेलिब्रटीज़ को ऋतिक का ‘बैंग बैंग डेयर’ चैलेंज!

मुंबई: अपनी आने वाली एक्शन फ़िल्म बैंग बैंग को प्रोमोट करने के लिए ऋतिक रोशन ने निकाला है एक नायाब तरीक़ा। ऋतिक बॉलीवुड में अपने दोस्तों और को-एक्टर्स को बैंग बैंग डेयर कर रहे हैं। इसके तहत चैलेंज किए जाने वाले सेलिब्रटी को ऋतिक द्वारा दिया गया टास्क पूरा करना पड़ता है।

ऋतिक ने इसकी शुरूआत की अपनी कृष पार्टनर प्रियंका चोपड़ा के साथ। ह्रितिक रोशन ने प्रियंका को हाई हील शूज पहनकर हैंडस्टैंड पुश अप करने के लिए चैलेंज किया। प्रियंका ने इस मुश्किल काम को न सिर्फ पूरा किया, बल्कि इसका वीडियो भी सोशल साइट्स पर डाला है। प्रियंका ने वीडियो के साथ लिखा है-

“Here you go a handstand with 3 push ups… in high heels! Next time try and make it a little difficult :-)”

priyanka-chopra-b-23-7-2013

[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=L1rgI9-zK0M&feature=youtu.be” width=”560″ height=”315″]

ऋतिक के चैलेंज करने पर सेलिब्रटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी रस्सी कूद चुके हैं, वहीं डिनो मोरिया पुश अप कर चुके हैं। ऋतिक ने रणवीर सि़ंह को सरेराह फैंस के साथ फोटो खिंचवाने के लिए डेयर किया है।