कंडोम एड के ज़रिए वर्जनाओं को तोड़ते रणवीर

मुंबई: सेक्स के बारे में पब्लिक प्लेटफॉर्म पर बात करना भारतीय समाज में आज भी वर्जित समझा जाता है। बॉलीवुड के इमेज कांशस कई एक्टर्स इस रिवायत का अनुसरण भी करते हैं। यही वजह है, कि कंडोम के विज्ञापनों में आज तक बॉलीवुड का कोई बड़ा एक्टर दिखाई नहीं दिया है, लेकिन रणवीर सिंह ने इस वैचारिक रूढ़िवादिता को तोड़ा है।

Ranveer_380

ड्यूरेक्स कंडोम के एड में अगर रणबीर को देखें, तो वो एक अलग तरह का संदेश देते दिखाई दिए हैं, जिसमें ऐसे विज्ञापनों के लिए ज़रूरी समझी जाने वाली सेक्स की डोज़ लगभग नहीं हैं। रणबीर के इस टीवी कमर्शियल को महज़ एडवर्टीजमेंट कहना भी सही नहीं होगा। असल में ये एक केंपेन की तरह है, जिसमें सुरक्षित यौन  संबंधों (सेफ सेक्स) के लिए जागरूक किया गया है।

इस कमर्शियल में रणवीर ने सेक्स की जगह सिंगिंग और डांसिंग टेलेंट को ज़्यादा दिखाया है। उन्होंने ख़ुद ही रैप गाया है, जिसे कॉरियोग्राफ बॉस्को सीज़र ने किया है। देखिए रणवीर के इस विज्ञापन की झलक, और तय कीजिए कि वो अपने कंटेपरेरी एक्टर्स के डिफ़रेंट क्यों हैं…

[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=oZIkcnhdTUw” width=”300″ height=”315″]