तस्वीरों में क़ैद हुआ रणबीर और अनुराग के बीच चल रहा कोल्ड वॉर!

मुंबई: रिलीज़ से पहले ‘बॉम्बे वेल्वेट’  अनुराग कश्यप के लिए अरमानों का ताजमहल थी, तो रणबीर कपूर के लिए बड़ी क़ामयाबी की उम्मीद। मगर, जब ‘बॉम्बे वेल्वेट’ थिएटर्स में पहुंची, तो ना अनुराग के अरमान पूरे हो सके और ना ही रणबीर की उम्मीदें।

फ़िल्म इतनी बुरी तरह पिटी, कि लागत वसूलना दुश्वार हो गया। ये फ़िल्म डारेक्टर और एक्टर्स की उम्मीदों का मकबरा साबित हुई। नतीजा ये हुआ कि फ़िल्म की नाक़ामयाबी ने रणबीर को काफी अपसेट कर दिया।

ख़बरें आईं कि रणबीर ने अनुराग से बातचीत बंद कर दी है। हाल ही में ‘कपूर एंड संस’ की स्क्रीनिंग के दौरान भी दोनों के बीच रिश्तों का ठंडापन महसूस हुआ, जब रणबीर ने सामने होते हुए भी अनुराग की उपस्थिति को नज़रअंदाज़ कर दिया।

आपको तस्वीरों के ज़रिए दिखाते हैं, कि कैसे रणबीर ने अनुराग की उपेक्षा की।

1. अनुराग कश्यप मीडिया से बात कर रहे हैं। बैकग्राउंड में रणबीर खड़े हैं। उनके साथ बॉम्बे वेल्वेट के साथी कलाकार सत्यदीप मिश्रा भी हैं।

ranbir anurag 1

2. फिर इन दोनों को वरूण धवन ज्वाइन करते हैं, और रणबीर उनसे बात-चीत करने में व्यस्त हो जाते हैं।

ranbir anurag 3

3. मीडिया से बात करके अनुराग जाने लगते हैं, तो रणबीर ने उनकी तरफ कनखियों से देखते हैं। अनुराग खुद भी रणबीर की मौजूदगी को पूरी तरह नज़रअंदाज़ करते हुए आगे बढ़ जाते हैं।

ranbir anurag 4

4. अनुराग को जाते हुए देखने के बाद रणबीर दोबारा सामने की तरफ देखने लगते हैं, ताकि अनुराग से नज़रें ना मिल सकें।

ranbir anurag 5

5. एक बार फिर रणबीर चोरी-छिपे अनुराग को जाते हुए देखते हैं, मगर बोलते कुछ नहीं।

ranbir anurag 6

6. इसके बाद रणबीर को मीडिया से बात-चीत करने का बुलावा आ जाता है, और वो मीडिया सर्किल की तरफ चलने लगते हैं। चेहरे पर तनाव साफ़ देखा जा सकता है।

ranbir anurag 8

7. जैसे ही रणबीर मीडिया से मुखातिब होते हैं, उनकी भाव-भंगिमा सहज हो जाती है।

ranbir anurag 9