‘कांची’ का ट्रेलर, कच्ची नहीं ये कांची!

1890361_746301882055046_527260711_oमुंबई : सुभाष घई डायरेक्टिड ‘कांची- द अनब्रेेकेबल’ का ट्रेलर इंटरनेट पर रिलीज़ कर दिया गया है। कांची के टाइटल रोल में हैं बंगाली एक्ट्रेस मिष्टी। वहीं मेल लीड में हैं कार्तिक आर्यन।

इस फ़िल्म के क्रेडिय रोल्स में कार्तिक का सरनेम तिवारी से बदलकर आर्यन कर दिया गया है।

ट्रेलर में कांची की डिफ़रेंट इमोशंस को शामिल किया गया है। एक ख़ूबसूरत लड़की से वो फाइटर बनती है। मिथुन चक्रवर्ती पॉलिटिशियन के रोल में हैं, जबकि ऋषि कपूर का क़िरदार काफी रंगीन है।

चंदन रॉय सान्याल और आदिल हुसैन भी अहम् क़िरदारों में हैं। इस फ़िल्म के ज़रिए सुभाष घई छह साल बाद डायरेक्शन में लौट रहे हैं। 2008 में घई ने सलमान ख़ान स्टारर युवराज डायरेक्ट की थी।

कांची अप्रैल में रिलीज़ के लिए स्लेटिड है।

 

[youtube url=”video_ https://www.youtube.com/watch?v=gBfhi5q-OFI” width=”300″ height=”315″]