शरवरी और वेदांग के ‘मस्कारा’ ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, 1 करोड़ व्यूज और 1 लाख से ज्यादा रील्स के साथ बना वायरल सेंसेशन

Maskara Song from Main Vaapas Aaugna viral. Photo- Instagram

मुंबई। Maskara Song: इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा का रोमांटिक ट्रैक मस्कारा दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब रहा है और देखते ही देखते साल के सबसे चर्चित गानों में शामिल हो गया है। 1 करोड़ से अधिक व्यूज़ और सोशल मीडिया पर 1 लाख से ज्यादा रील्स के साथ मस्कारा इस साल का एक बड़ा वायरल म्यूजिक मोमेंट बनकर उभरा है। \

वायरल हुआ मस्कारा सॉन्ग

शरवरी और वेदांग रैना की शानदार केमिस्ट्री से सजा मस्कारा का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है। बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। गाना दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है। इसकी चुलबुली रोमांटिक भावना, खूबसूरत विजुअल्स और तुरंत जुबान पर चढ़ जाने वाली धुन ने इसे हर प्लेटफॉर्म पर पसंदीदा बना दिया है।

गाने ने फैन वीडियोज, डांस ट्रेंड्स और कंटेंट क्रिएटर्स के जरिए सोशल मीडिया पर एक बड़ी लहर पैदा कर दी है।

यह भी पढ़े: Movies in Cinemas in June 2026: क्या ब्लॉकबस्टर रहेगा ‘फर्स्ट हाफ’ का क्लाइमैक्स? जून में रिलीज हो रहीं ये 12 फिल्में

इस सफलता पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए शरवरी ने कहा, “मैं हमेशा से बॉलीवुड संगीत की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं, क्योंकि गानों में लोगों की यादों और उनके खास पलों का हिस्सा बनने की अद्भुत क्षमता होती है।

इसलिए जिन गानों से मैं जुड़ी हूं, उन्हें दर्शकों से इतना प्यार मिलता देखना मेरे लिए बेहद खास है। तरस, हां के हां और अब मस्कारा- ये तीनों गाने अपने मूड और व्यक्तित्व में पूरी तरह अलग हैं, लेकिन दर्शकों का प्यार इन सभी को समान रूप से मिला है।

मस्कारा को लेकर मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि लोगों ने इसे अपनी रचनात्मकता के साथ अपनाया है। हर दिन मुझे इस गाने के नए-नए और अनोखे संस्करण देखने को मिलते हैं। अलग-अलग तरीकों से लोगों का इस गाने से जुड़ना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है।

एक कलाकार के तौर पर इससे बड़ा पुरस्कार कोई नहीं कि दर्शक आपके काम को अपने जीवन और अपनी कहानियों का हिस्सा बना लें। लोगों द्वारा बनाए जा रहे सभी वर्जन मुझे बेहद पसंद आ रहे हैं और उम्मीद है कि वे इस गाने के साथ इसी तरह मस्ती करते रहेंगे।”

छा गया शरवरी का लुक

इस वायरल सफलता के केंद्र में शरवरी हैं, जिनका पगड़ी वाला लुक और सहज आकर्षण गाने की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली बातों में से एक बन गया है। फैन एडिट्स से लेकर रील्स तक, दर्शक शरवरी के मस्कारा अवतार को खूब पसंद कर रहे हैं।

गाने की जबरदस्त लोकप्रियता ने मैं वापस आऊंगा को लेकर उत्साह और भी बढ़ा दिया है। इम्तियाज अली की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। भारत के विभाजन की भावनात्मक पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म ने अपनी घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच खास उत्सुकता पैदा कर रखी है।

12 जून को रिलीज होने जा रही मैं वापस आऊंगा अब IMDb की 2026 की मोस्ट एंटिसिपेटेड इंडियन फिल्म्स की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गई है।