वो 7 क़िरदार, जिन्हें प्रियंका ने बनाया यादगार

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा आज (18 जुलाई) को 32 साल की हो गई हैं। उम्र के तीन दशक पार कर चुकी पिगी चॉप्स ने एक दशक बॉलीवुड में बिताया है, और ये सफ़र आज भी जारी है। इन दस सालों में प्रियंका ने अपने लिए बेहतरीन अदाकारा का तमगा हासिल किया है। मिस वर्ल्ड से मिस बॉलीवुड बनीं प्रियंका ने इस सफ़र के दौरान कई यादगार रोल निभाए हैं। फ़िल्में भले ही कमर्शियली सक्सेसफुल ना रही हों, लेकिन उनके निभाए रोल यादगार रहे।

ऐतराज़: प्रियंका ने इस फ़िल्म में एक बिलियनेरे बिजनेसमैन (अमरीश पुरी) की सिडक्ट्रेस वाइफ़ मिसेज सोनिया रॉय का क़िरदार निभाया, जो अपनी कंपनी में काम करने वाले फ़िल्म के हीरो अक्षय कुमार को पहले सिड्यूस करती है, लेकिन जब उसका इंडिसेंट प्रोपोज़ल ठुकरा देते हैं, तो वो उन पर बलात्कार करने का इल्ज़ाम लगाकर फंसा देती है।

Priyanka-Chopra-in-Aitraaz

डॉन: अमिताभ बच्चन की फ़िल्म डॉन के इस रीमेक में प्रियंका ने वही रोल निभाया जो ओरिजनल में ज़ीनत अमान ने प्ले किया था। डॉन की जंगली बिल्ली रोमा के रोल के साथ प्रियंका ने पूरा इंसाफ़ किया।

3oxi5vj5il1uw8j5.D.0.Priyanka-Chopra-Don-2-Movie-Stills

फ़ैशन: चमचमाती फ़ैशन की दुनिया का अंधेरा दिखाने के लिए प्रियंका बनीं मेघना माथुर। साधारण लड़की, जो अपने कांफिडेंस और सपनों की बदौलत बन जाती है सुपर मॉडल। शानदार एक्टिंग के लिए प्रियंका को करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला।

सात खून माफ़: इस कमर्शियली फेल फ़िल्म में प्रियंका ने अपनी अदाकारी के कई पहलू दर्शकों के सामने रखे। प्रियंका ने फ़िल्म में एक ऐसी औरत का रोल निभाया, जो सच्चे प्यार की तलाश में छह शादियां करती है, और जब प्यार नहीं मिलता, तो पतियों का क़त्ल कर देती है।

कमीने: इस फ़िल्म में प्रियंका ने निभाया स्वीटी शेखर भोपे नाम का मराठी क़िरदार। फ़िल्म में मराठी मुलगी के रोल में प्रियंका के काम को सभी ने एप्रीशिएट किया।

RMH20137412829864Kaminey__-_2009kaminey

बर्फ़ी: ये फ़िल्म भले ही चोरी के सींस और कन्फ़्यूज़िंग स्क्रीन प्ले के लिए याद की जाएगी, लेकिन इससे प्रियंका के एक्टिंग स्किल्स को कमतर नहीं आंका जा सकता। मेंटली चेलेंज्ड झिलमिल चटर्जी के रोल में प्रियंका की अदाकारी देखकर आपको अंदाज़ा हो जाता है, कि वो क्यों दूसरों से आगे हैं।

barfi23

मैरी कॉम: ये फ़िल्म अभी रिलीज़ नहीं हुई है, लेकिन जब से फ़िल्म का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ है, ओलिंपियन बॉक्सर मैरी कॉम का क़िरदार निभाने के लिए प्रियंका को कांप्लीमेंट्स मिलने शुरू हो गए हैं।