साजिद की मल्टीस्टारर में काम नहीं करेंगी ईशा

मुंबई: बिपाशा बसु के बाद अब ईशा गुप्ता ने डायरेक्टर साजिद ख़ान पर हमला बोला है। हालांकि, बिपाशा के उलट ईशा का अंदाज़ थोड़ा अलग है।

ईशा का कहना है, कि वो साजिद ख़ान की मल्टीस्टारर फ़िल्म में फिलहाल काम नहीं करेंगी। अगर फ़िल्म में वो फीमेल लीड रोल में होंगी या दो हीरोइंस होंगी, तब इस बारे में सोच सकती हैं।

ज़ाहिर है, कि ईशा ‘हमशकल्स’ के नतीजों से खुश नहीं हैं, लेकिन बिपाशा की तरह उन्होंने फ़िल्म के प्रोमोशंस का बॉयकॉट नहीं किया था। ईशा ने ये भी माना है, कि फ़िल्म में उनका रोल उन्हें पहले से पता था। साजिद ने पहले ही बता दिया था, कि ‘हमशकल्स’ में वो सिर्फ़ एक आइस कैंडी होंगी। ये फ़िल्म करना पूरी तरह से उनकी ज़िम्मेदारी है।

ईशा ने अपना एक्टिंग करियर 2012 में भट्ट कैंप की फ़िल्म ‘जन्नत 2’ से शुरू किया था। उसी साल ईशा भट्ट कैंप की फ़िल्म ‘राज़ 3 डी’ और प्रकाश झा की फ़िल्म ‘चक्रव्यूह’ में भी बतौर लीडिंग लेडी नज़र आईं।

हमशकल्स के एक सीन में ईशा गुप्ता।
हमशकल्स के एक सीन में ईशा गुप्ता।